Facts About Dubai






Introduction about Dubai
कभी एक रेत के मैदान से ज्यादा कुछ नहीं था दुबई, जानिए फिर कैसे बन गया इतना अमीर
एक वक्त था जब दुबई (Dubai) में दूर दूर तक बस रेत के मैदान हुआ करते थे. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या है , जिसकी मदद से आज दुनिया इतना लग्जरी डेस्टिनेशन (How Dubai Become Rich) बन गया है?
आइए जानते हैं एक रेगिस्तान के दुबई बनने की कहानी.
आखिर दुबई ने ऐसा क्या किया कि आज वह दुनिया भर में फेमस हो गया है?
दुबई के बारे में अन्य जानकारियां | Also Know about Dubai


दुबई, संयुक्त अरब अमीरात का एक शहर है, जो पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।
दुबई एक सुंदर शहर है |
जो अपने आकर्षक रूप, व्यापारिक सफलता, और वैश्विक मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ रहा है।
यह उत्तरी अरब सागर के किनारे पर स्थित है |
और उसका आकर्षण दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।
दुबई की आर्थिक वृद्धि और विकास में बहुत अहम भूमिका उसकी जीवंत व्यापार समुदाय ने निभाई है।
यहाँ पर व्यापारिक उद्योगों, वित्तीय सेवाओं, और पर्यटन क्षेत्र में अद्वितीय बदलाव आया है |
इसका परिणाम है कि , दुबई एक अत्यंत समृद्ध और आकर्षक शहर बन गया है।
यहाँ पर विशालकाय शॉपिंग मॉल, लग्जरी होटल, उत्कृष्ट रेस्तरां, और शानदार सुविधाएं हैं , जो इसे एक आधुनिक और विभिन्न शहर बनाती हैं।
ओमान और इराक जैसे दुबई के आस-पास के इलाकों के लिए, दुबई एक कनेक्टिविटी रूट की तरह सामने आया |
एक ट्रेडिंग प्वाइंट बनने से पहले तक दुबई सिर्फ मोती पैदा करने और मछली के बिजनेस के लिए जाना जाता था. उसके बाद दुबई दुनिया की नजर में आने लगा.
1950 के दशक में दुबई में तेल की खोज हुई, जिसके बाद दुबई समेत पूरे यूएई की इकनॉमी तेजी से बढ़ने लगी.
पर सिर्फ तेल के सहारे, लंबे वक्त तक देश को चला पाना मुमकिन नहीं है.
इसके बाद तेल से निर्भरता को हटाते हुए मॉडर्न दुबई बनाने के लिए शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम ने अहम कदम उठाए. उन्होंने 1958 में दुबई की सत्ता संभाली और करीब 32 सालों तक राजा बने रहे.
इसके बाद राशिद बिन सईद ने , कमाई के दूसरे तरीकों पर फोकस करना शुरू किया.
वह सीधे पहुंचे ट्रेडिंग पोर्ट पर और उसे डेवलप किया |
1979 में उन्होंने दुबई में होने वाले , इवेंट्स के लिए एक स्काई स्क्रैपर बनाने का फैसला किया.
बता दें कि, जिस बिल्डिंग की ऊंचाई 490 फुट से अधिक होती है, उसे स्काईस्क्रैपर कहा जाता है.
इसके बाद , 39 मंजिला दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाया गया, जो खूब फेमस हुआ |
दुबई को अमीर बनाने का एक बड़ा क्रेडिट जाता है |
कमर्शियल फ्री जोन को, जिसे 1990 में बनाया गया था.
बता दें कि , कमर्शियल फ्री जोन उसे कहते हैं, जहां पर इंपोर्ट, री-एक्सपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, हैंडलिंग और सामान को स्टोर करने पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगाई जाती है.
इस तरह तमाम कंपनियों के लिए, यह इलाका स्वर्ग जैसा हो गया,
इससे यूएई करंसी को मजबूत बनाने में मदद मिली , जिसे आज हम दिरहम के नाम से जानते हैं.
उसके बाद दुबई की सत्ता आई , शेख मोहम्मद राशिद बिन सईद अल मकतूम के हाथ.
वह भी अपने पिता की तरह की दूर की सोचते थे
ट्रांसपोर्ट और कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में खूब काम किया.
शेख मोहम्मद असल में , दुबई को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाना चाहते थे |
इसी कदम को आगे बढ़ाते हुए ,1999 में दुबई में बुर्ज अल अरब होटल बनाया गया, जो दुनिया का पहला 7 स्टार होटल है.
इसके बाद , एक के बाद एक दुबई में ढेर सारे लग्जरी होटल बने |
आज के वक्त में दुबई में मॉडर्न चिड़ियाघर, मॉडर्न गैलरी और स्काई डाइविंग भी खूब होती है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं
इनकी वजह से, तमाम यात्री यहां आते हैं | और होटलों में रुकते हैं.
1995 में दुबई में शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत हुई, जिससे दुबई की इकनॉमी तेजी से बढ़ने लगी.
और बिज़्नेस में भी काफी आगे बढ़ा |
इसके अलावे दुबई को और भू उन्नत बनाने के लिए ,
घोड़ों की रेस से लेकर , कार रेसिंग तक
और क्रिकेट ग्राउंड तक, दुबई में सब सुविधा मौजूद है |
वहां आर्टिफीशियल फार्मलैंड के साथ साथ, मिनी फॉरेस्ट भी डेवलप कराए गए हैं.
इतना ही नहीं, समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने के लिए भी मशीनों की मदद ली गई और मॉडर्न दुबई बन पाया.
आपने दुबई का पाम जुमेराह बीच के बारे में तो सुना ही होगा |
यह एक आर्टिफीसियल बीच है जिसे समुद्र में मिटटी को भरकर तैयार किया गया है |
जिसे ऊपर से देखने पर यह एक पेड़ की तरह नजर आता है |
दुबई का अन्य एक चर्चित और चिरंजीव आधुनिक विकास है ,उसकी अद्वितीय आर्किटेक्चरल शैली।
बर्ज खलीफा, जो दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है, साथ ही, बुर्ज अल अरब, पाम आइलैंड, और बुर्ज आल अरब होटल जैसे अन्य दुर्लभ आर्किटेक्चरल दृश्य भी हैं जो इसे दुनिया भर में मशहूर बनाते हैं।
दुबई के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि, यह एक संगीत संगम है, जहां विभिन्न धर्मों, भाषाओं, और संस्कृतियों का मिलन होता है।
यहाँ पर विश्व के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं , और एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहते हैं।
दुबई एक उत्कृष्ट उदाहरण है , जो विकास और प्रगति के क्षेत्र में , एक उत्कृष्टता की मिसाल प्रस्तुत करता है।
दुबई कैसे पहुंचें ?|How to Reach Dubai

हवाई यात्रा: दुबई का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Dubai International Airport) दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। भारत से दुबई (Dubai) जाने के लिए जहाज उपलब्ध है
वीज़ा: भारतीय नागरिकों के लिए दुबई का टूरिस्ट वीज़ा लेना आसान है। यात्रा के उद्देश्य के अनुसार अलग-अलग प्रकार के वीज़ा उपलब्ध होती हैं।
दुबई में घूमने की प्रमुख जगहें |Top Tourist Spots in Dubai



बुर्ज खलीफा: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, जहां से दुबई का शानदार नजारा दिखाई देता है।
दुबई मॉल: सिर्फ खरीदारी के लिए नहीं, बल्कि यहां पर एक्वेरियम, अंडरवाटर ज़ू और रेस्टोरेंट्स का आनंद भी लें सकते हैं ।
दुबई मरीना: आधुनिक वास्तुकला और आकर्षक समुद्री दृश्य के लिए भी प्रसिद्ध है।
पाम जुमेराह: एक मानव निर्मित द्वीप, जो देखने में एक खजूर के पेड़ के जैसा लगता है। और यहां रेस्टोरेंट्स और लक्जरी होटल्स भी हैं। जिसका आनंद भी आप ले सकते है |
और भी बहुत सरे अच्छी अछि जगहे है जिसे दिखने के बाद आपको एक अलग ही अनुभव प्राप्त होगा
यात्रा के सुझाव | Travel Tips
संस्कृति : दुबई की संस्कृति में सज्जनता और सम्मान का विशेष ध्यान रखें। सार्वजनिक जगहों पर शिष्टाचार बनाए रखें।
मौसम: दुबई का मौसम गर्म रहता है, इसलिए अक्टूबर से मार्च के बीच यात्रा करें।
भाषा: यहाँ अरबी मुख्य भाषा है, लेकिन अंग्रेजी भी सामान्य रूप से बोली जाती है।
यात्रा का बजट | expenses Budget
दुबई में यात्रा का बजट आपकी रुचियों और जरूरतों के अनुसार बदल सकता है। होटल, शॉपिंग और खान-पान पर विचार करते हुए एक औसत बजट तय करें।
What are the interesting facts about Dubai?
संयुक्त अरब अमीरात सिर्फ़ 53 साल पुराना है। 1960 में दुबई की आबादी सिर्फ़ 34,000 थी। दुबई में बुर्ज खलीफ़ा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का रिकॉर्ड रखता है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्रियों के लिए सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।
Why Dubai is very popular ?
यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल दुबई मॉल और दुनिया के सबसे शानदार होटल बुर्ज अल अरब का घर है। और भी बहुत सारे देखने एवं घुमने लायक जगह इसके जैसे आपको दुनिया में और कही नही देखने को मिलेगा